राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर सरकार द्वारा लकडाउन लगाकर संक्रमण को रोकने का प्रयास किया जा रहा सभी आम नागरिकों से संक्रमण रोकने का अपील किया जा रहा है। लेकिन छपरा के कुछ दुकानदार कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते हुए चोरी चुपके से शटर खोलकर समान बेचा जा रहा है। ताजा वीडियो छपरा के हथुआ मार्केट का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे एक दुकानदार लक डाउन के नियमो को ताक पर रखकर ग्राहकों से सामान बेच रहे है। वायरल वीडियो के सत्यापन पर ये प्रतीत हो रहा है कि वॉयरल वीडियो हथुआ मार्केट के एक दुकान का है जो लॉक डाउन नियम का मखौल उड़ाते हुए शटर खोल चोरी से सामान बेच रहा है। स्थानीय दुकानदार से पूछे जाने पर नाम न छापने के शर्त पर दुकानदार ने बताया कि यह वीडियो छपरा हथुआ मार्किट का है जहाँ एक विशेष दुकानदार द्वारा नियमो को ताक पर रख दुकान को रोजाना चोरी से खोला जा रहा है वही बाकी अन्य दुकानदार नियमो का पालन कर रहे है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग