राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

प्रशासन की सख्ती के बावजूद मेहिया स्थित वाटर पार्क मेें आयोजित की गई शादी की 25 वी वर्षगांठ, खुुुब लगे ठुमके

  • मेहिया स्थित वाटर पार्क कोविड नियमों की  धज्जियां उड़ाते हुए विडियो हुआ वायरल

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। कोरोना जैसे खतरनाक बीमारी के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा पुरजोर कोशिश किया जा रहा है। सरकार और प्रशासन द्वारा इस बीमारी को खत्म करने केलिए तरह तरह के उपाय अपनाए जा रहे है। लेकिन समाज के कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने निजी स्वार्थ और हित के लिए सरकार के आदेश और नियमों को ताक पर रखकर लक डाउन तथा महामारी अधिनियम का जमकर मखौल उड़ाया जा रहा है। इस खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए लकडाउन संक्रमण को रोकने के लिए एक मात्र उपाय है।

ताजा मामला छपरा के गुरुकुल मेहियां स्थित फन एंड वाटर पार्क का है जहॉ सरकार के नियमो जमकर उल्लंघन किया गया कोरोना महामारी से बचाव है हेतु सरकार और जिला प्रशासन के सभी नियमो का धज्जिया उड़ाया गया।

जिला प्रशासन के नियमो के उल्लंघन से समय मौका था शहर के एक व्यवसायी के विवाहोत्सव का प्रसिद्ध व्यवसायी के शादी के 25वें वर्षगांठ पर आयोजित इस पार्टी में कोरोना महामारी से सारे नियमो को तोड़ रातभर अश्लील और दुअर्थी गानों पर बार बालाओं के साथ नृत्य का कार्यक्रम चला। सैकड़ों लोगों के बीच बिना सुरक्षा मानकों के महिला और पुरुष नित्य में भाव विभोर रहे उन्हें ये भी नही एहसास रहा कि कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी का संक्रमण काल चल रहा है और जिला प्रशासन द्वारा शख्ती से पालन कराए जाने के लिए कई तरह के नियम लगाए गए है।

छपरा में लॉक डाउन के दौरान मस्ती थमने का नाम नही ले रहा था । मेहिया स्थित वाटर पार्क की जहां होटल व्यवसायी की शादी की 25 वी वर्षगांठ मनाई गई, जहां न त कोरोना गाइडलाइंस का कोई असर था, न मास्क न सेनेटाइजर और न ही सोशल डिस्टनसिंग, शहर के प्रबुद्ध लोग भी बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते मस्ती में दुआर्थी गानो पर झूम रहे थे, ऐसे में आखिर इस लॉक डाउन का क्या मतलब है और इसके अनुपालन में लोगो की लापरवाही कही लोगो पर भाड़ी न पर जाय, लेकिन इस पार्टी में किसी को इसकी कोई परवाह नहीं, तो सवाल है कैसे भागेगा कोरोना ।

आयोजक के साथ साथ वाटरपार्क के संचालक भी जिम्मेदार

संक्रमण से बचने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी विवाह भवन संचालकों को नियम के पालन हेतु आदेश पारित किया गया है की उनके परिसीमा में आयोजित किसी भी कार्यक्रम में कोविड लॉक डाउन नियमो का सख्ती से पालन करना और करवाना है अन्यथा आयोजक के साथ साथ विवाह भवन संचालकों पर कार्यवाही की जाएगी। लेकिन वाटर पार्क के संचालक द्वारा आयोजक को इस तरह के अश्लील और लॉक डाउन के नियमों को तोड़े जाने पर मनाही नहीं की गयी। जो इस इस संस्थान के ऊपर की सवाल खड़ा करता है। स्थानीय नागरिकों से इस तरह के आयोजन के बारे में पूछे जाने पर बताया गया कि शहर से दूर होने के कारण लॉक डाउन में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहते है।शहर से बाहर होने के चलते प्रशासन को इसकी जानकारी नही हो पाती है और वाटर पार्क में जमकर लॉक डाउन के नियमो का उल्लंघन किया जाता है इसपर प्रशासन को। सख्त रवैया अपनाते हुए।उचित कार्यवाई करनी चाहिए। वाटर पार्क में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए वायरल हो रहे वीडियो जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है जहां एक तरफ प्रशासन सख्ती से नियम का पालन कराने की बात लार रही है वही दूसरे तरफ शहर मुख्यालय से नजदीक ही इस तरह के कार्यक्रम को आयोजित कर सरकार और जिला प्रशासन के आदेश का धज्जिया उड़ाया जा रहा हूं। देखना है कि प्रशासन इस तरह के कार्यक्रम पर सख्ती करते हुए कब कार्यवाही करती है।

सारण पुलिस अधीक्षक ने लिया संज्ञान

सारण एसपी संतोष कुमार ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। माना जा रहा है कि मामले की जांच के बाद वाटर पार्क को सील किया जा सकता है और प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा सकती है।