पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के गोपालवाड़ी गांव में बिना रेलिंग पुल से मारूति बैलेनो कार नहर में गिर पड़ी। रात्रि में कार सवार के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने कार सवार को बाहर निकाला। घटना में कार सवार बाल बाल बच गए। कार सवार की पहचान परसा थाना क्षेत्र के बकसंडा चैनपुर गांव निवासी स्व दीप नारायण सिंह के पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई। कार बीआर 01 एफसी 8836 सवार गोपालवाड़ी गांव में शादी समारोह में शामिल होने फुआ के यहां आएं थें। कार सवार ने बताया कि मौसम खराब होने से चालक ने घुमावदार नहर पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग नही देख पाया और कार नहर में पलट गई। जिसमें कार सवार बाल बाल बच गए। मौके पर थाना पुलिस को सूचना दी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग