राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों के कोविड-19 टीकाकरण के लिए बिहार सरकार के निर्देशानुसार टीकाकरण एक्सप्रेस रथ चलाए जा रहे हैंं। इसी क्रम में दूसरे दिन एकमा प्रखंड में कोविड-19 टीकाकरण एक्सप्रेस अतरसन व रसूलपुर पहुंची। इन दो टीकाकरण सत्रों सहित हंसराजपुर मध्य विद्यालय को मिलाकर कुल तीन केन्द्रों पर 88 लोगों के वैक्सीनेशन हुए। बीडीओ डॉ. कुन्दन व बीएचएम राजू कुमार ने बताया कि हंसराजपुर मध्य विद्यालय, बेसिक स्कूल रसुलपुर व अतरसन में भी कोविड-19 टीकाकरण किया गया।। तीनों केंद्रों पर मिलाकर कुल 88 लोगोंं को कोविड-19 का टीका लगाया गया। डॉ अमर कुमार गुप्ता, एएनएम मंजू कुमारी सिंह, आशा फैसलेटर इंद्रावती देवी, आशा रामशिला देवी, कमलावती देवी, सेविका निर्मला देवी व प्रियंका देवी सहित हरिजन प्राथमिक विद्यालय अतरसन पर 45+ उम्र के लोगों को वैक्सीनेश में सहयोग किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग