पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक नयूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में पहुंची कोरोना वैक्सीनेशन एक्सप्रेस की टीम ने 45 लोगों को वैक्सीन दिया। पहले रेलवे स्टेशन रोड में अवस्थित आश्रम विद्यालय में चिकित्सक डॉ आशीफ इकबाल की अगुवाई में जीएनएम अर्चना सिंह आशा अनिता कुमारी के साथ पहुंच 21 लोगों को वैक्सीन दिया वही डुमरसन गांव में चिकित्सक डॉ संजीव सिंह की अगुवाई में एएननम प्रतिमा कुमारी,आशा बिन्दू देवी के साथ पहुंच 24 लोगों को वैक्सीन दिया। मौके पर चिकित्सक डॉ आशीफ इकबाल ने बताया कि जिलाधिकारी सारण के आदेशानुसार मशरक पीएचसी के पोषक क्षेत्र में दो वैक्सीनेशन एक्सप्रेस रथ चलाया जा रहा है जो 45 प्लस के लोगों को गांवों में पहुंच वैक्सीनेशन किया जा रहा है जिससे वैसे लोग जो गांवों से पीएचसी तक नही पहुंच सकतें हैं उनके लिए वैक्सिनेशन एक्सप्रेस लाभदायक सिद्ध हो रहा है। शनिवार को वैक्सीनेशन एक्सप्रेस बाजार क्षेत्र में आश्रम विद्यालय और ग्रामीण स्तर पर डुमरसन गांव में पहुंची जहां आश्रय विद्यालय में 21 और डुमरसन में 24 लोगों को वैक्सीन दी गई। साथ ही उन्होंने लोगों से निवेदन किया कि आप जागरूक रहें और आपके इलाके में वैक्सीनेशन एक्सप्रेस के पहुंचने पर वैसे 45 वर्ष के उपर के लोगों को वैक्सीन दिलवाने में मदद करें जो अभी तक वैक्सीन नही लिए हैं। वही मास्क का इस्तेमाल करें और कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। हाथों को बिना धोये किसी भी वस्तु को न छुएं और घरों से बाहर निकलते समय दो गज दूरी का पालन करें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग