पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। फिर एकबार निर्माणाधीन टॉवर का निर्माण कार्य पुलिस प्रशासन के मौजुदगी में बुधवार को शुरू हो गया। बुधवार को सुबह 10बजे राजापट्टी में भारी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों के उपस्थिति में टॉवर का कार्य शुरू कराया गया। मशरक सीओ ललित कुमार सिंह, बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष राजेश कुमार दलबल के साथ टॉवर निर्माणाधीन कार्य शुरू कराया। मौके पर बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कम्पनी लिमिटेड के ईजिनियर एवं ठीकेदार के मौजुदगी में कार्य शुभारंभ हुआ। जानकारी हो कि लैंड ऑनर कुणाल सिंह पर गत 24अप्रैल 21को मशरक थाना में धमकी एवं फसल क्षति मुआवजा देने की मांग करने तथा अभद्र ब्यवहार करने का आरोप लगाया। पुलिस प्रशासन के शख्ति व रूख को भापते हुए अन्य लोग निर्माणाधीन कार्य शुरू होते देख मौके पर नही आए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग