पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने मशरक थाने में लंबित कांडों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुपरविजन से संबंधित कागजातों की जांच की। डीएसपी ने मंगलवार की देर शाम थाने के निरीक्षण में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। मढ़ौरा डीएसपी श्रीबैठा ने घंटों थाने के फाइलों का अवलोकन किया। इस दौरान डीएसपी ने थानाध्यक्ष राजेश कुमार को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।थाना स्तर पर पुलिस अपने सूचना तंत्र को विकसित कर अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखे। नियमित वाहन चेकिंग और पेट्रोलिंग होना चाहिए। डीएसपी ने कहा कि थाना स्तर पर लंबित पड़े केसों को शीघ्र निपटारा करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था पर खास फोकस करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने का सुझाव दिया। साथ ही सोशल मीडिया पर खास नजर रखने की बात कहीं।साथ ही हत्या,संगीन अपराध आदि मामलों के अनुसंधान में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया की रात्रि गश्ती में तेजी लाना है साथ ही हर हाल में शराब बरामदगी और तस्करों गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।वही पुलिस पदाधिकारियों को कहां कि वे अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहें ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पेंडिंग केसो का जल्द से जल्द निष्पादन होना चाहिए। मौके पर दारोगा प्रमोद कुमार, जमादार अजय कुमार सिंह, अरूण प्रकाश, विवेकानंद त्रिपाठी, उमाशंकर राम समेत आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग