राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत शिशु पार्क के समीप गुरुवार की सुबह एक अज्ञात शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। सुबह में जब टहलने वाले लोगों की नजर शव पर पड़ी तो देखते ही देखते यह बात आग की तरह फैल गई और इस बात की सूचना वरीय पदाधिकारियों के द्वारा भगवान बाजार थाना को दी गई।
वहीं सूचना पर भगवान बाजार थानाध्यक्ष मुकेश झा के द्वारा वहां पुलिस कर्मियों को भेजकर शव को कब्जे में लिया गया। जिसके बाद शव को सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मृतक की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है कि यह हत्या है या कोई हादसा?
प्रथम दृष्टया युवक के सिर पर गंभीर जख्म के निशान पाये गये है. इस मामले में पुलिस कर्मियों ने बताया कि युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल उसके पहचान को लेकर पुलिस प्रयास में लगी है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग