अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। पर्यावरण संरक्षित हो यह हम सबकी जिम्मेदारी है, उक्त बातें महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने अपने जलालपुर स्थित आवास पर कही। वे विश्व पर्यावरण दिवस पर अधिक आक्सीजन देने वाले पौधे युवाओ को भेंट दे रहे थें। मौके पर उन्होंने कहा कि मानव का प्रकृति से अटूट सम्बन्ध है। अत:हमसब का कर्तव्य है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करें। मोदी सरकार ने इस दिशा में अनेक प्रयासों से समाज में जागृति लाने का अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्होने उपस्थित लोगो से कहा कि आईए ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर प्रकृति संरक्षण के प्रति सजग बनकर अपना योगदान दें। मौके पर प्रमोद सीग्रीवाल,गुड्डू चौधरी नीलेश सिंह पंकज सिंह विनोद मिश्र,अमृताशुभूषण मिश्र मंडल अध्यक्ष ढुनमुन सिंह भी थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग