राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के सिरसा जलालपुर गांव में पियक्कड़ भाई के शराब पीकर घर में हंगामा करने से परेशान होकर भाई ने थाना पुलिस को बुला पियक्कड़ भाई को पुलिस के हवाले कर दिया। मामला में थाना पुलिस में सिरसा जलालपुर गांव निवासी रंजीत कुमार शुक्ला पिता स्व सुरेन्द्र शुक्ला के द्वारा आवेदन दिया कि जिसमें बताया गया कि उसका भाई धन्नजय कुमार शुक्ला शनिवार की शाम शराब पीकर घर पर आकर हल्ला गुल्ला और गाली गलौज करने लगा रोकने पर मां से मारपीट करने लगा। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार को मंडल कारा छपरा भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग