प्रो. संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ रवि प्रकाश बबलू ने पत्र देकर सूचित किया है कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी अंगीभूत, सम्बद्ध महाविद्यालय स्नातक प्रथम सत्र 2020- 21 में यू एन आई एस के द्वारा जितने भी छात्र छात्राओं के पंजीयन प्रपत्र एवं शुल्क स्वीकार किए गए थे उनकी तिथि को विस्तारित करते हुए 16 जून तक कर दिया गया है । उक्त नामांकित छात्र-छात्राओं को अब एक और मौका मिल गया है जिन्होंने अभी तक अपना पंजीयन नहीं कराया है कुलपति के आदेशानुसार अब वे 16 जून तक अपना पंजीयन प्रपत्र जमा करा सकते हैं। विश्वविद्यालय के बैंक अकाउंट में ₹150 का शुल्क जमा कर छात्र अपना पंजीयन करा सकते हैं।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग