नित्यानंद राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के मठ चिलावे गांव निवासी व स्थानीय थाना कांड संख्या 166/20 के मुख्य आरोपी रवि गिरी व बबन गिरी कीं गिरफ्तारी सोनपुर से गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने सोनपुर पुलिस के सहयोग से किया है दोनो अपराधी किस्म के लोग है पिछले वर्ष गांव में कुछ लोगों के ऊपर मामूली विवाद में गोली चला दिया था जिसमें कई लोग बुरी तरह जख्मी हुए थे इसी कांड में रवि गिरी के भाई विनोद गिरी उर्फ विनय गिरी एक साल से जेल में बंद है दोनो गिरफ्तार अपराधियों के ऊपर न्यायालय में कई मामले लंबित है मठ चिलावे गांव के डॉन भी कहा जाता है इसके नाम से गांव में काफी खौफ रहता है लेकिन इसकी गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग