राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

फ्लिपकार्ट के चक्कर में साइबर क्राइम का शिकार हुआ युवक

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। मशरक: (सारण)साइबर अपराधियो के हौसले इतने बुलन्द है कि आये दिन किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे है, ऐसा ही मामला थाना क्षेत्र के मशरक पश्चिमी पंचायत के बेनछपरा निवासी प्रवीण कुमार सिंह उर्फ बिल्डर पिता राजकिशोर सिंह के दो अलग अलग खातों से साइबर अपराधियों ने सैतालिस हजार दो सौ चार रुपये गायब कर दिया, साइबर ठगी के शिकार युवक ने थाना पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि दिनांक 5 जून को समय लगभग 11 बजे मैंने फ्लिपकार्ट के कस्टमर केयर के नंबर पर फोन किया अपने पूर्व के ऑनलाइन द्वारा खरीदे गए मोबाइल के डिमांड को निरस्त कर उसकी राशि को वापस करने के लिए तो कस्टमर केयर के द्वारा मुझे एक लिंक दिया गया जिसपर अपना पूरा ब्यौरा देने को कहा गया, जैसे ही मैंने अपना पूरा ब्यौरा उस लिंक को खोल कर दिया, तो थोड़ी देर के बाद मेरे खाता से जुड़े मोबाइल नंबर पर अलग अलग बैंको से पैसा डेबिट होने का मैसज आना शुरू हो गया,जिसमें क्रमशः एचडीएफसी बैंक के खाता से 45004 रुपया, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया के खाता से 2200 रुपया की अबैध निकासी हो गई।जिसकी शिकायत मैंने अपने बैंक को दी,और तत्काल खाते पर होल्ड लगवाया।पीड़ित युवक का कहना है कि फिल्पकार्ट के कर्मचारियों की मिलीभगत से यह साइबर क्राइम की घटना मेरे साथ हुई है। ठगी का शिकार युवक द्वारा थाना पुलिस से कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है, थाना पुलिस मामले की जाँच कर रही है।