महिला से दुर्व्यवहार करने पर एफआईआर
बनियापुर(सारण)।रात्रि प्रहर घर मे घुस महिला के साथ दुर्व्यवहार के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकि दर्ज कराई गई है। मामला थाना क्षेत्र के तक्थ भिठ्ठी का है। मामले की प्राथमिकि संजीत राम ने दर्ज कराई है। जिसमे गांव के ही युवक चंदन कुमार को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकि में बताया गया है कि रात्रि में परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सोने चले गए। इस बीच मध्य रात्रि में आरोपित घर मे घुस मेरी बहन के साथ हाथापाई करते हुए गलत नियत से हाथ पकड़ लिया। मेरी बहन द्वारा हल्ला-गुल्ला करने पर परिवार के लोग जग गये। तबतक नामजद फरार हो गया। जहाँ आरोपित का दो मोबाईल भी गिरने की बात बताई गई है। सुसंगत धाराओं में प्राथमिकि दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग