राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के रामपुर महेश गांव में एक शादी समारोह से बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में उक्त गांव निवासी मनीष कुमार सिंह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि गत तीन जून की रात्रि में मैं अपने गाड़ी से गांव में ही रवि सिंह के यहां एक शादी समारोह में नेवता करने गया हुआ था। जहां से मेरी ग्लैमर बाइक किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। काफी खोजबीन किये लेकिन बाइक का कोई अता पता नहीं चला। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग