संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। दो गज दूरी, मॉस्क है जरूरी के संकल्प के साथ सतुआ पंचायत में ग्रामीणों के बीच मॉस्क बितरण अभियान चलाया गया। मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया सुरेश साह ने बताया कि पंचायत अंतर्गत कार्य करने वाली जीविका दीदियों द्वारा अबतक पंचायत मे दस हजार मॉस्क उपलब्ध कराई गई है। जिसके तहत गुरुवार को सतुआ और चांदपुर के वार्ड संख्या 01,02 और तीन में डोर-टू-डोर भ्रमण कर लोगों के बीच मॉस्क वितरण किया गया। वही सभी ग्रामीणों से कोरोना महामारी पर जल्द से जल्द विजय प्राप्त करने के लिये नियमित रूप से मॉस्क लगाने का अनुरोध किया गया।इस दौरान महिला मुखिया पार्वती देवी द्वारा सभी लोगों से अपनी बारी आने पर टीकाकरण कराने की अपील की गई एवं टीकाकरण को लेकर किसी भी तरह की अफवाह से बचने की सलाह दी गई। इधर मॉस्क बितरण अभियान के दौरान जीविका दीदियों को रोजगार मिलने से पंचायत की जीविका दीदी भी काफी प्रसन्न दिखी।मौके पर स्थानीय मुखिया पार्वती देवी, पूर्व मुखिया सुरेश साह सरपंच प्रतिनिधि शिवप्रसाद महतों, वार्ड सदस्या राजमती देवी, वसंती देवी, शैल देवी, बुधन पंडित जीविका दीदी जानकी देवी, ज्ञानती देवी, राधिका देवी, मंजू देवी, साबित्री देवी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थें।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा