अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र में सौभाग्यवती महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा कर अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना की। गुरुवार को सुबह में ही सौभाग्यवती महिलाओं ने वटवृक्ष की विधि पूर्वक पूजा अर्चना की तथा वटवृक्ष का तीन बार चक्कर लगाते हुए धागा लपेटा। कोठेयां विदेशी ब्रह्म के विशाल वटवृक्ष पर दर्जनों महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा अर्चना की। तथा पति के दीर्घायु होने की कामना की पूजा। पूजा अर्चना विधि पूर्वक पंडित नीतीश पांडे ने संपन्न किया। वहीं देवरिया कोपा सम्होता, कुमना, जलालपुर, मिश्रवलिया किशुनपुर मंगोलापुर आदि गांवो में भी महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा कर मंगल कामना की। पूजा के दौरान सावित्री और सत्यवान की कथा सभी ने श्रवण किया|कहा जाता है कि इस दिन सावित्री ने अपने पति के प्राण वापस लौटाने के लिए यमराज को विवश कर दिया था।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन