प्रो. संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एआईएसएफ सारण जिला सचिव अमित नयन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि कल दिनांक 11 जून शुक्रवार को एआईएसएफ सारण जिला परिषद की विस्तृत बैठक संगठन कार्यालय मंज़र रिजवी भवन सलेमपुर छपरा में 11:00 बजे से आहूत होगी। बैठक का मुख्य एजेंडा जयप्रकाश विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर एवं स्नातक सत्र के सिलेबस को शीघ्रता से पूर्ण करने, यूजी से लेकर पीजी तक के सभी विषयों की ऑनलाइन पढ़ाई को बहाल करने,छात्र संघ चुनाव संबंधित विचार विमर्श,सदस्यता अभियान को सुचारू करने कोविड को लेकर लोगों को जागरूक करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर कल एआईएसएफ सारण जिला परिषद की विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन