पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के श्रीराम-जानकी मठ खैरनपुर में अधिग्रहित जमीन की खरीद-फरोख्त किए जाने का मामला सामने आया है। श्रीराम जानकी मठ खैरनपुर के महंथ दिनेश दास ने मशरक थाना में एक आवेदन देकर उचित न्याय की गुहार लगाई है। श्रीराम जानकी मठ खैरनपुर का महंथ हूं। सरकार द्वारा मठ का अधिग्रहित जमीन कुछ लोग जालसाजी कर खरीद-बिक्री कर रहे है। दबंग लोग मठ के जमीन जो बिहार सरकार द्वारा अधीग्रहीत भूमि पर अवैध मकान बना रहे है। उन्होंने कहा कि खैरनपुर के नन्द लाल राऊत और उनके परिवार जो जमीन मठ का सरकार द्वारा रजिस्टी कराकर मकान बना रहे हैं, जो सर्वे रकवा 665 है और वे सरकार द्वारा सेलिंग वाले से जमीन का रजिस्ट्री कराकर मकान बना रहे हैं और मना करने पर मारपीट की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग