राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। दिघवारा भेल्दी सड़क मार्ग ओवर लोड बालू लदा ट्रक का सेफ रास्ता है इस रास्ते से ओवर लोड ट्रक करीब हजारों की संख्या में निकलती है जिस वजह से लोहछा पुल की ढलाई परत से सरिया दीखने लगा है सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुकी है इसके बावजूद बालू लदा करीब एक हजार से ऊपर ट्रक 24 घण्टे में पास होती है डेरनी बाजार की रोड संकड़ी है जिससे जाम लग जाना आम बात हो गई है एक लेन की सड़क मार्ग ग्रामीणों को दिघवारा भेल्दी जाने के लिए ग्रामीण सड़क मार्ग है इस कदर ट्रक के आने जाने से सड़क किनारे रहने वाले से लेकर दुकानदार तक को काफी परेशानी तब होती है जब एक पंक्ति से दर्जनों ट्रक कुछ मिनटों तक निकलती रहती है जिससे उठ रहे धूल व धुंआ लोगों को सांस लेने में तकलीफ दे रही है। बालू पर के इस अवैध खेल में कितने हाकिम सम्मलित है उसकी रहस्य को उजागर करना मुनासिब नही है क्योकि इस बात को लेकर खनन विभाग के सचिव ने उल्लेखित कर चुके है जिस वजह से कई दिनों तक बालू लदे ट्रक का परिचालन बंद हो चुका था लेकिन पुनः चालू हो गया डोरीगंज से बालू जब चलती है तो पहला थाना डोरीगंज, दूसरा अवतारनगर, दिघवारा, दरियापुर तथा डेरनी होते हुए भेल्दी थाने के क्षेत्र से गुजरती है छह थाना से ओवर लोड बालू गुजरती हुई गन्तव्य तक प्रतिदिन बादस्तूर पहुंच रही है और किसी थाने की नजर नही पर रही है। है न, अचंभित करने वाली बात, लेकिन रोके तो कौन रोके ?


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग