पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बहरौली गांव में शराब के नशें में घर पर पहुंचकर हंगामा करना पति को महंगा पड़ा। परेशान पत्नी ने नशे की हालत में शराबी पति को थाना पुलिस मे सूचना देकर जेल भेजवा दिया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि रात्रि में फोन पर बहरौली गांव निवासी ममता देवी ने सूचना दी कि उनके पति भीम सिंह पति विश्वनाथ सिंह शराब पीकर घर पर आकर हंगामा कर घर के समानों को तोड़ फोड़ कर रहें हैं। मौके पर थाना पुलिस गश्ती दल में दारोगा विवेकानंद त्रिपाठी को दल बल के साथ भेजकर नशे की हालत में पति को गिरफ्तार कर लिया गया वही थाना में लाकर ब्रेन इथेलाइजर मशीन से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टी हुईं। मामले में शराबी पति पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग