राष्ट्रीय एथलीट विकास ने रोजेदारों को बांटी रमजान किट
एकमा(सारण)। प्रखंड के योगिया व असहनी गांवों में राष्ट्रीय एथलीट विकास कुमार राठौर द्वारा रमजान माह में रोजे रखने वालों के लिए खजूर, तरबूझ, ब्रेड, चीनी, चना, नींबू आदि सामानों से भरा रमजान किट का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि बाजार बंद होने से सुबह सेहरी व शाम को इफ्तारी के लिए जरूरी खाद्य सामग्री, फल आदि की आपूर्ति भी बंद है। ऐसे में रोजेदारों अपने घरों में रह कर रोजे रखने के साथ नमाज और इबादत कर रहे हैं। ऐसे में जरूरतमंद लोगों तक भोजन, सूखा राशन तथा फल आदि पहुंचाने के लिए मैं कृतसंकल्पित हूं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के जो लोग खिदमत कर रहे हैं, वे हिंदू-मुस्लिम नहीं देखते। जिन्हें जरूरत है, उनके घर भोजन और राशन पहुंचा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 100 घरों मैं भोजन बांटा जा रहा है। अबतक तीन हजार लोगों के घरों तक राशन पहुंचा चुके हैं। इस अवसर पर चंदन दूबे, रोहित ओझा, न्नहे दूबे आदि शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग