कोरोना की जंग में युवा रेड क्रॉस सोसाइटी ने डीएम को सौंपा 12 हजार का चेक
छपरा(सारण)। अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी छपरा युवा इकाई युथ रेड क्रॉस सोसाइटी ने कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए 12 हजार रुपए का चेक जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन को मंगलवार को सुपुर्द किया। इस राशि से जिला प्रशासन के द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने तथा बचाव कार्य के लिए मास्क, सैनिटाइजर, ग्लव्स, कैप समेत अन्य सामान खरीदे जाएंगे। जिसे चिकित्साकर्मियों, पुलिसकर्मियों एवं कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे योद्धाओं को उपलब्ध कराया जायेगा। सारण रेड क्रॉस सोसायटी शाखा के कोषाध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह और युवा इकाई के कोषाध्यक्ष अमन सिंह ने संयुक्त रूप से 12 हज़ार का चेक जिला अधिकारी को सौपा। जानकारी के अनुसार गत एक अप्रैल को भी रेड क्रॉस सोसाइटी छपरा के द्वारा कोरोना से लड़ने के लिए 46 हज़ार का चेक जिला अधिकारी को सौपा गया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग