शादी के एक माह 20 दिन बाद दुल्हन लेकर पश्चिम बंगाल के लौटे बराती
दाउदपुर (सारण)। शादी के एक माह 20 दिन बाद विवाहिता खुशबू पति के साथ ससुराल जाने के लिए रवाना हुई। तो दुल्हन के परिजनों में विदाई व खुशी आंसू झलक गए। बताते चले कि दाउदपुर थाना क्षेत्र के इनायतपुर टोला भिखमही में 22 मार्च को शादी को लेकर पश्चिम बंगाल से दूल्हे साथ बाराति पहुचे थे। मुस्लिम रीति रिवाज से शादी संपन्न कराया। इसी बीच केंद्र सरकार ने जनता कर्फ्यू के बाद सम्पूर्ण देश में लक डाउन जारी रहा। जिससे दर्जनों बारातियों सहित दूल्हे के परिजन अब बुरी तरह फंस गए। बारातियो ने कई बार घर वापसी की आस और गुहार लगाई। लेकिन प्रशासन मजबूर देखी। थक हार कर लड़के और लड़की पक्ष ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर घर वापसी की गुहार लगाई। उसके बाद मंगलवार को जिला प्रशासन व सारण एडीएम के अनुमति पर दुल्हन समेत 27 बाराती बस द्वारा बंगाल के लिए रुकसत हुए। दुल्हन खुशबू के पिता इनायतपुर भिखमही निवासी नैमुल्लाह सिद्धिकी ने बड़े सम्मान के साथ बारात को विदा किया। वहीं परिजनों ने बताया कि मांझी के कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे, रहमत हुसैन, साबिर अली, अब्दुल मनान, डॉ गगन आदि लोगो ने बारातियो की घर वापसी के लिए अथक प्रयास कर मेरा उद्धार किया है।मै इनका सदा आभारी रहूँगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग