राष्ट्रनामक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के पूर्वी पंचायत के मोगलहिया गांव में थाना पुलिस ने छापेमारी कर शराब बरामदगी के मामले में फरार शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोगलहिया गांव में शराब बिक्री करने के मामले में छापेमारी की थी जिसमें 25 लीटर अवैध बरामद किया गया था वही शराब धंधेबाज सुरेश राय पिता राम अयोध्या राय फरार हो गया। मामले में थाना पुलिस ने कांड संख्या 245/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी और फरार शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा थी रविवार की अहले सुबह सूचना मिली कि शराब धंधेबाज अपने घर पर ही हैं तो पुलिस टीम ने शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया और मंडल कारा छपरा भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग