तेज आंधी पानी में घर की दीवार गिरने से एक बच्ची मरी व ग्यारह घायल
जलालपुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के संवरी बाजार ग्राम में गुरुवार को दोपहर आई तेज आंधी पानी में एक घर की दीवार गिरने से दो वर्षीया बालिका की मौत दबकर हो गई वहीं ग्यारह अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। मृतका पूजा कुमारी पिता गणेश राय बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार हवा के तेज झोंको से घर का छप्पर व दीवार भरभराकर गिर गया। सभी लोग उस घर मे एकट्ठा थे। दबे लोगो को स्थानीय लोगो ने घर के मलबे से निकाला तथा सभी घायलो को स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। घायलों मे विन्दा देवी, नरेश राय, शिखा देवी, मतीक्षरा कुंवर, गणेश राय, आशीष कुमार, अनुज कुमार शामिल है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग