सांसद रूडी के अनुशंसा पर तीन दिव्यांगों को मिला ट्राई साइकिल
छपरा(सारण)। सारण संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी के अनुशंसा पर जिले के परसा प्रखंड के तीन दिव्यांगों को ट्राई साइकिल दिया गया। ट्राई साइकिल का वितरण अमनौर स्थित विश्व प्रभा केन्द्र पर भाजपा नेता कामेश्वर ओझा एवं कार्य समिति के सदस्य राकेश सिंह के द्वारा दिव्यांगों को ट्राई साइकिल दिया गया है। जानकारी के अनुसार परसा प्रखंड के पचलख गांव निवासी रूस्तम मियां, रेखा कुमार एवं अशोक सिंह को ट्राई साइकिल दिया गया है। ट्राई साइकिल मिलने के बाद दिव्यांग काफी प्रसन्न दिख रहे थे। उन्होंने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया है। कहा कि उनका प्रयास सराहनीय है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग