संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक नयूज।
मांझी (सारण)। छपरा बलिया रेलखंड पर स्थित मांझी रेलवे स्टेशन के समीप रविवार की शाम ट्रेन से कटकर मृत अज्ञात महिला के शव को उठाकर मांझी थाना पुलिस ने सोमवार को छपरा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे पहले मृतक महिला का शव 18 घण्टे तक रेल ट्रैक पर यूँ ही पड़ा रहा। हालाँकि मिली जानकारी के अनुसार देर रात्रि को पुलिस ने शव को ट्रैक से हटाकर किनारे रख दिया था। उक्त अवधि में मांझी रेलवे स्टेशन पर तैनात रेल पुलिस के जवानों ने शव की निगरानी भी की। इस दौरान उक्त रूट पर चलने वाली ट्रेनों को कासन के तहत परिचालित किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजे जाने तक उसकी शिनाख्त नही हो सकी थी।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन