संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक नयूज।
मांझी (सारण)। मांझी के प्रसिद्ध राम घाट पर अवस्थित हनुमान वाटिका परिसर में बुधवार से प्रस्तावित श्री शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा सह पंच कुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ की तैयारियां चरम पर हैं। यज्ञ में शामिल होने के लिए अयोध्या तथा वृंदावन से दर्जनों साधु संत राम घाट पधार चुके हैं। यज्ञ के संयोजक संत रामप्रिय दास ने बताया कि यज्ञ में देश भर से सैकड़ों साधु संतों को आमंत्रित किया गया है। सन्तो का आगमन शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि वृंदावन धाम के महा मंडलेश्वर ताटम्बरी बाबा तथा अयोध्या के संत राम संतोष दास एवम संत गोपाल दास जी महाराज अपने शिष्यों की टोली के साथ पधार चुके हैं। राम घाट अयोध्या में तब्दील हो चुका है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बुधवार को भब्य कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा शुक्रवार को अग्नि मंथन होगा एवम 24 जून को बृहद भंडारा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वृंदावन धाम के वैराज्ञानंद जी महाराज तथा केवानी के संत चंद्रभान द्विवेदी यज्ञ के मुख्य प्रवाचक होंगे। यज्ञ के लिए मंडप पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है तथा टेंट पंडाल आदि लगाने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग