राष्ट्रनायक नयूज।
मांझी (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भभौली गांव में धारा प्रवाहित बिजली के तार की चपेट में आने से एक पशु की मौत हो गई। खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने विभाग को लापरवाह बताते हुए मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग के लचर व्यवस्था के कारण भभौली से गुजरने वाली 11 हजार बोल्ट की तार लटक कर जमीन को छू रहा है। जिसकी सूचना कई बार विभाग को फोन के माध्यम से दिया जा चुका है। लेकिन विभागीय स्तर पर कोई कार्यवाही नही हुई। आज इस गांव के एक गरीब किसान काशीनाथ यादव के भैंस चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। भैंस के सहारे उनके परिवार का भरण पोषण होता था। ग्रामीणों ने तुरंत लटके हुए तार को सुधारने की की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि भैंस के जगह कोई बच्चा होता तो क्या माजरा होता। यथाशीघ्र अगर उक्त तार को सुधार नही किया गया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा से इनकार नहीं किया जा सकता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग