राष्ट्रनायक नयूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड के गोबरही पंचायत के गोबरही टोला स्थित महावीर मंदिर परिसर में ग्रामीणों के सहयोग से 24 घण्टे का भव्य अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया। जिसका समापन सोमवार को विधिवत हवन-पूजन व शिव विवाह के साथ संपन्न हुआ। पंडित मुकुट बाबा के सानिध्य में अष्टयाम का शुभारम्भ हुआ।इस दौरान दूर-दराज से आये रामभक्त की टोली एवं स्थानीय कलाकारों के द्वारा भक्ति भजन व राम सीता विवाह के भक्ति सोहर से पूरा माहौल आनन्दित हो उठा। वहींं उत्तर बिहार के जाने माने व्यास अमरेश कुमार सिंह द्वारा शिव विवाह की प्रस्तुति की गई। जिसे सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।जबकि ढोल वादक द्वारिका यादव ने व्यास अमरेश सिंह का साथ दिया। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह, सरोज यादव उर्फ काल्लू, दीनेश यादव, सरपंच भरत सिंह, सूमेश सिंह आदि समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तत मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग