राजद विधायक ने किया कवारेंटिन केंद्रों का निरीक्षण
पानापुर(सारण)। तरैया के राजद विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय ने रविवार को प्रखंड के विभिन्न कवारेंटिन केंद्रों का निरीक्षण किया एवं विधायक श्री राय ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिथौरा, बेलौर, सतजोड़ा, मुरलीमठ आदि गांवों में बनाये गए कवारेंटिन केंद्रों का निरीक्षण किया एवं अप्रवासी मजदूरों से केंद्र पर मिल रही सुविधाओ की जानकारी ली। विधायक ने मजदूरों को ढांढस बंधाया कि आप विपदा की इस घड़ी को अवश्य जीत लेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की विभीषिका को देखते हुए एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए आपलोगो को निर्धारित समय तक कवारेंटिन सेंटर पर रहना अति आवश्यक है। उन्होंने मौके पर उपस्थित बीडीओ एवं सीओ को इन अप्रवासी मजदूरों को मिलनेवाली सरकारी सहायता का पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ मो .सज्जाद एवं सीओ रणधीर प्रसाद भी मौजूद थे ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग