पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के मुन्नी मोड़ के पास बुधवार की सुबह अनियंत्रित कार ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को ग्रामीणों ने इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां उसकी पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव निवासी शम्भू नाथ ओझा का 27 वर्षीय पुत्र दिनेश तिवारी के रूप में हुई। पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने घायल के सर पर गहरे जख्म और एक पैर टूटने पर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मामले में घायल बताया है कि वह मोटरसाइकिल से अपने दोस्त रौशन कुमार के साथ डुमरसन अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था कि उसी दौरान दक्षिण टोला भी एक रिश्तेदार से मिलकर डुमरसन जा रहे थे कि अनियंत्रित कार सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया वही पीछे बैठा दोस्त फरार हो गया। पीएचसी में इलाज के दौरान घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने पीएचसी पहुंच घायल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा ले गये।



More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग