पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के जजौली गांव में थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 13 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया वही पुलिस बल को आता देख दो शराब धंधेबाज फरार हो गए। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अवैध शराब पर नकेल कसने को जमादार अजय कुमार सिंह की अगुवाई में जजौली गांव में अवैध देशी शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी की गई तब तक पुलिस बल को देख शराब धंधेबाज लोहा नट और साधू नट दोनों पिता स्व दर्शन नट फरार हो गया वही मौके से 13 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर फरार शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग