राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा पंचायत के एकावना गांव में जमीनी विवाद में जमकर मारपीट में दो लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान एकावना गांव निवासी रामायण राय का 25 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार और 17 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई। मामले में घायलों ने बताया कि जमीनी विवाद में भूसा रखने के बेरी को लेकर मारपीट हो गई जिसमें दोनों घायल हो गए। मामले में थाना पुलिस को सूचना दी गई है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग