पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। बनियापुर विधानसभा के राजद विधायक केदारनाथ सिंह के निजी सचिव सैफ अली ने बुधवार को बीआरसी परिसर में जाकर कोविड वैक्सीन की पहली खुराक ली। मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी बारी आने पर टीका आवश्य लेना चाहिए। इससे महामारी से बचाव होगा। जब तक कोरोना वैक्सीनेशन का काम पूरा नहीं हो जाता तब तक लोगो को बचकर रहना चाहिए। सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क का प्रयोग एवम सामाजिक दूरी का पालन करना जरूरी है।श्री अली ने कहा कि टीका लगवाने के बाद वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोग निश्चित रूप से अपनी बारी आने पर कोरोना का टीका लगवाएं। उन्होंने कहा कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग