राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया दिघवारा शाखा परिसर में एक महिला ग्राहक से खुदरा के नाम पर एक उच्चके ने 17 हजार रूपये की ठगी कर ली।पिङीता दरियापुर थाना क्षेत्र के मटिहान गांव निवासी संजीत सिंह की पत्नी नीलू देवी बताई जाती है ।पिङीता ने बताया कि बुधवार को स्टेट बैंक की दिघवारा शाखा में अपने खाते से 29 हजार रुपये की निकासी की जिसमें नौ हजार रूपये वही अपने परिचित को दे दिया बचा बीस हजार रुपये जो दो सौ रूपये का बंडल मे था कि इसी बीच एक उच्चके ने कहा कि मेरे पास पांच सौ का बङा नोट है बच्ची की शादी है हमे खुदरा की जरूरत है आप मुझे खुदरा से बदल दिजिए जिस पर महिला ने तैयार हो गया और उसने बीस हजार रुपये का बंडल दे दी और बदले मे उच्चके ने उन्हें पांच पांच सौ का दो नोट उपर और नीचे रख बीच मे सौ सौ का बीस नोट रख बदल कर फरार हो गया ।बाद मे महिला ने उसके दिए नोट की गिनती की तो दो पांच सौ रूपये का और बीस पीस सौ रूपए का था इस प्रकार महिला से 17 हजार रुपये की ठगी कर ली गई ।इस संबंध में पिङीता ने लिखित आवेदन थाने को दी पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी से उच्चके की पहचान मे जुट गई है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन