राष्ट्रनायक न्यूज।
रोहतास (बिहार)। रोहतास पुलिस ने बड़ी कामयाबी के तहत सड़कों पर कील बिछाकर राह से गुजरने वालो से हथियार का भय दिखा लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। रोहतास SP- आशिष भारती की माने तो विगत दिनों पहले मुफस्सिल इलाके के रामपुर के समीप इनोवा गाड़ी को सड़क पर कील लगाकर पंचर कर हथियार का भय दिखाकर अज्ञात अपराधियों के द्वारा वाहन लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया था जिसके तहत कांड दर्ज कर पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन गिरोह का सरगना फरार चल रहा था। एसपी आशिष भारती ने बताया कि फ़रार अपराधी को लेकर पुलिस टीम के द्वारा इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर अकोढ़ी गोला इलाके से गिरोह के सरगना जयदीप राम को गिरफ्तार कर लिया गया है पूछताछ में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।



More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन