राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के अरदेवा गांव में एक लड़की की शादी रुकवाने गई पुलिस को गांव वालों ने खदेड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार अरदेवा गांव निवासी गणेश सहनी की 20वर्षीय बेटी की मंगलवार 15जून को बारात आनी थी। तभी अचानक 15जून सुबह करीब 11बजे तरैया थाना की पुलिस गणेश सहनी के घर पर पहुंच लड़की को नाबालिग बताकर शादी समारोह रोकने की कोशिश की। ये खबर आग की तरह गांव में फ़ैल गई और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस के इस कदम को ग़लत बताया। गांव वालों के बार बार ये पूछने पर भी कि इस विषय की सूचना आपको कैसे मिली। पुलिस इसका कोई जवाब नहीं दे पाई। इस बात से नाराज़ गांव वालों ने पुलिस को वापस लौटा दिया। गांव वालों के अनुसार आधार कार्ड पर अंकित जन्मतिथि के अनुसार लड़की बालिग है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन