राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। बुधवार को एकमा नगर पंचायत बाजार क्षेत्र में स्थित हंसराजपुर मध्य विद्यालय के अलावा परसागढ़ पूर्वी व फुचटी कला पंचायत के सभी सात मतदान केंद्रों पर टीकाकरण सत्र आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 1125 लोगों को कोविड वैक्सीन लगायी गई। इन टीकाकरण केन्द्रों पर प्रखंड के वरीय पदाधिकारी सह डीपीआरओ राजू कुमार, बीडीओ डॉ. कुन्दन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार, कोविड नोडल पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार तिवारी, बीएचएम राजू कुमार, केयर इंडिया के अमरेंद्र सिंह आदि निरीक्षण कर क्षेत्र में वैक्सीनेशन कराने हेतु लोगों में जागरूकता फैलाई।



More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन