राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। एकमा पुलिस सर्किल के टेसुवार गांव में एक ही जाति के दो परिवार के लोगों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश को रसूलपुर थाने की पुलिस ने सराहनीय पहल कर विवाद को शांत करा दिया है। बताया गया है कि टेसुवार गांव के राजेन्द्र राम के पुत्र पर पवित्र सामाजिक व धार्मिक बंधन को तोड़ कर टेसुवार गांव को अपमानित करने का आरोप है। इसके चलते आये दिन एक ही जाति के दो पड़ोसियों के बीच आपस में विवाद हो रहा है। जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर पुलिस ने इस विवाद को दोनों पक्षों की सहमति से समाप्त कराया है। पुलिस की इस पहल पर गांव के लोगों ने बताया कि असामाजिक तत्वों से मिलकर राजेन्द्र राम की पत्नी चन्द्रावली देवी व उनके पुत्र प्रमोद राम के द्वारा एक सुनियोजित साजिश तहत पुलिस को बदनाम करने का प्रयास किया गया है। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से चन्द्रावती देवी, प्रमोद राम व इस साजिश में शामिल अन्य लोगों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन