राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से मारपीट मामले के फरार आरोपित गजियापुर गांव निवासी ओमप्रकाश चौरसिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की है। बताया जाता है कि फरार आरोपित ओमप्रकाश चौरसिया की गिरफ्तारी नहीं होने से न्यायालय में मामला लंबित चल रहा था। पुलिस अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में लगातार छापेमारी कर रही है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग