राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया प्रखंड मुख्यालय के बगल में स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज से रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा बैट्री एवं पावर केबल चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में उक्त एक्सचेंज में कार्यरत रिविलगंज थाना क्षेत्र के खैरवार गांव निवासी परमहंस सिंह ने तरैया थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि गत 9 जून को करीब 10 बजे एक्सचेंज में गया तो देखा कि बाउंड्रिंग की दीवाल टूटा हुआ है। और एक सेट 24 पीस 1000 एच का बैट्री एवं पांच मीटर डीसी पावर केबल नहीं हैं। अगल-बगल काफी खोजबीन किया कहीं कुछ पता नहीं चला। अज्ञात चोरों द्वारा बैट्री एवं केबल की चोरी कर ली गई है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग