अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की अनुशंसा पर संसदीय क्षेत्र के तीन लोगों को प्रधानमंत्री चिकित्सीय सहायता की राशि प्राप्त हुई है। इस आशय की जानकारी देते हुए सांसद के निजी सचिव पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बकरिदन खातून पति अफजल अली, छित्रवलिया,सारण को 1.29 लाख, गीता देवी पति संजीव तिवारी, ग्राम पकरी, पोस्ट मसरख जिला सारण को लगभग 1.29 लाख तथा दिलीप साह पिता दीनानाथ साह ग्राम मानोपाली पोस्ट सहाजितपुर जिला सारण को 1.5लाख की राशि निर्गत की गई है। लाभुक मरीजों के परिजनों ने इसके लिए सांसद के प्रति कृतज्ञता जाहिर की है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन