35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
दरियापुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गरौना बिस फिट पोखर से गुरूवार की अहले सुबह एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़ा में लेकर अत्यन्तपरिक्षण हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। इस सम्बंध में स्थानीय थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव देखने से दो तीन दिन पहले का प्रतीत होता है व कहि अन्यत्र हत्या कर शव को यहाँ फेंक दिया गया है। शव का पहचान कराने का प्रयास किया गया, परन्तु पहचान नहीं हो सका जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग