मढ़ौरा प्रखंड परिसर में प्रवासी मजदूरों का थर्मल स्क्रीनिंग जांच के बाद हुआ रजिस्ट्रेशन
मढ़ौरा(सारण)। मढ़ौरा प्रखंड परिसर में बाहर राज्य से आये हुए सैकड़ों प्रवासी मजदूरों का थर्मल स्क्रीनिंग जांच कर सरकार के निर्देशानुसार सभी प्रवासी मजदूरों का रजिस्ट्रेशन किया गया। जिसके बाद थर्मल स्क्रीनिंग जांच पूर्ण करने वाले प्रवासी मजदूरों को कोरेंटाइन और होम कोरेंटाइन भेजा गया। इस संबंध में सीओ ओमप्रकाश ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रखंड परिसर में शिविर लगाकर प्रवासी मजदूरों का थर्मल स्क्रीनिंग जांच किया जा रहा है। साथ ही होम कोरेंटाइन भेजे जाने वाले प्रवासी मजदूरों का रजिस्ट्रेशन कर सरकार के द्वारा निश्चित कि गई राशि खाते में भेजी जाएग। मौके पर सीओ ओमप्रकाश, पुलिस प्रशासन सहीत स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग