अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के मंगोलापुर में ब्रह्म बाबा के पास नवनिर्मित मंदिर में कुल देवता की स्थापना के लिए कलश यात्रा निकालकर जलभरी की गई| सैकड़ों ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ प्राथमिक विद्यालय मंगोलापुर स्थित यज्ञ स्थल से कलश यात्रा शुरू की। सभी श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर के पास स्थित बड़े तालाब से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भरी की। बाद में क्षेत्र भ्रमण करते हुए सभी श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंचे। तीन दिवसीय “कुल देवता ‘स्थापना महायज्ञ में शुक्रवार को अखंड अष्टयाम तथा पूजा अर्चना की जाएगी। वहीं शनिवार को हवन एवं भंडारा का आयोजित है । यज्ञ स्थल पर भव्य मेले का भी आयोजन है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सह यज्ञाचार्य नीतीश कुमार पांडेय ने बताया कि पं उमेश तिवारी संत दामोदर दास राधेश्याम पांडेय ललनदेव तिवारी वंशीधर तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में यज्ञ का आयोजन किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग