छपरा में 5 कोरोना पॉजिटिव समेत बिहार में 133 मिले मरीज, 38 जिलों में मरीजों की संख्या हुहई 2870
पटना। छपरा में मंगलवार को 5 कोरोना पाॅजिटिव समेत पुरे बिहार में करीब 133 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद अब राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की करीब संख्या 2,870 हो गई है। मंगलवार को खगड़िया में सबसे ज्यादा 23 केस सामने आए हैं। जबकि किशनगंज में 17, बांका में 15, भागलपुर में 23, सहरसा और दरभंगा में 12-12, सुपौल में आठ, शेखपुरा में सात, सारण में पांच, गोपालगंज और लखीसराय में चार-चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। जहां-जहां मरीजों की पुष्टि हुई वहां प्रशासन नें संबंधित स्थल के परिधि को सील करने की कार्रवाई में जुट गई है। ताकि वायरस के फैलाव को रोका जा सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग