पंचायतों में रोजगार का एकमात्र साधन मनरेगा – मुखिया संगम बाबा
मनरेगा के तहत कार्य करने लिये इच्छुक प्रवासी मजदूर पंचायतों में रजिस्ट्रेशन करावें
इसुआपुर के डिह छपियाँ और तरैंयाँ के चैनपुर व गलिमापुर में खाद्य सामग्री बँटी
इसुआपुर/तरैंयाँ (सारण):- बेरोजगार प्रवासी मजदूरों के लिये पंचायतों में रोजगार का एकमात्र साधन मनरेगा है जहाँ साल में 100 दिनों का रोजगार मिल सकता है और कुछ हद तक बेरोजगारी दूर हो सकती है उक्त बातें मुखिया संगम बाबा ने इसुआपुर के छपियाँ पंचायत के डिह छपियाँ गाँव में जरुरतमंदो के बीच खाद्य सामग्री का वितरण करने के दौरान कही । वहीं संगम बाबा ने कहा की पंचायतों में मनरेगा के तहत चल रही योजनाओं में रोजगार पाने के लिये प्रवासी मजदूर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें और सरकार द्वारा निर्धारित दर पर काम करें । वहीं बुधवार को इसुआपुर डिह छपियाँ व तरैंयाँ के चैनपुर और गलिमापुर में जरुरतमंदो के बीच खाद्य सामग्री के सैकड़ों पैकेट का वितरण किया । मौके पर रुपेश गिरि, बंटी गिरी, डा० म० अकिल, चंदन गुप्ता, बिट्टू राम, नंदकिशोर गिरि, नागेश्वर गिरि, राजीव रंजन गिरि, राजनारायण शुक्ल मौजूद थे ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग