अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र में शिक्षकों की अहम भूमिका से टीकाकरण एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ गई है। मतदान केंद्रों पर टीका लेने वालों की भीड़ बढ़ गई है। शनिवार को प्रखंड के कोपा पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों पर 18 प्लस आयु वर्ग के सैकड़ों लोगों को टीका दिया गया। तत्काल पंजीयन की सुविधा होने से टीका लेने वाले लोग परेशानी से बच जा रहे हैं। इससे उनकी उपस्थिति अधिक हो रही है। प्राथमिक विद्यालय बसडिला में प्रधान शिक्षक मुकेश तिवारी के नेतृत्व में लगभग 200 +लोगों को टिका दिया गया। मौके पर बीएलओ संतोष कुमार सिंह, धर्मेन्द्र तिवारी उपस्थित रहे। वही उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनकटा में प्रधानाध्यापक बसंत कुमार प्रसाद के नेतृत्व में 200व्यक्तियो को कोविड का टीका दिया गया। मौके पर शिक्षक छठ्ठीलाल साह, बी एल ओ मुन्ना लाल पंडित थे।



More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग